मोहर्रम जुलूस को लेकर चौबेपुर थाना में पीस कमेटी की बैठक, अधिकारियों ने किया मार्ग का निरीक्षण

समस्याओं के समाधान का दिया गया आश्वासन

चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शनिवार अपराह्न तीन बजे चौबेपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह व थाना प्रभारी रविकांत मलीक ने संयुक्त रूप से की। बैठक में क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया जुलूस मार्ग से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

डुबुकीया गांव के मुन्ना हासमी ने ताजिया मार्ग पर बारिश के कारण जलभराव की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि जलभराव के कारण जुलूस निकालना कठिन हो जाता है। वहीं हाजी हफीजुल्ला वारसी ने कर्बला मार्ग पर गंदे पानी के जमाव और रास्ते में लटकी पेड़ की डाल से हो रही असुविधा की जानकारी दी।

बैठक के उपरांत अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। एसीपी विजय प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार, लेखपाल और थाना प्रभारी रविकांत मलीक ने चंद्रावती गांव पहुंचकर जुलूस मार्ग से संबंधित विवाद की समीक्षा की। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और लोगों को आश्वस्त किया कि मोहर्रम से पूर्व सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

अधिकारियों ने साफ-सफाई, जलनिकासी और पेड़ की डाल हटाने जैसे कार्यों को प्राथमिकता से कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही, सभी समुदायों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बर्थराकला की बस्तियों में घुसा बाढ़ का पानी, फसलें बर्बाद, लोग कर रहे पलायन

    बाढ़ का कहर: कैथी श्मशान घाट डूबा, खेतों में हो रहा शवों का अंतिम संस्कार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बर्थराकला की बस्तियों में घुसा बाढ़ का पानी, फसलें बर्बाद, लोग कर रहे पलायन

    बर्थराकला की बस्तियों में घुसा बाढ़ का पानी, फसलें बर्बाद, लोग कर रहे पलायन

    भदोही में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न

    भदोही में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न

    बाढ़ का कहर: कैथी श्मशान घाट डूबा, खेतों में हो रहा शवों का अंतिम संस्कार

    प्रेमभूषण जी महाराज ने किया मार्कंडेय महादेव का जलाभिषेक, भक्ति भाव से गूंजा मंदिर परिसर

    प्रेमभूषण जी महाराज ने किया मार्कंडेय महादेव का जलाभिषेक, भक्ति भाव से गूंजा मंदिर परिसर

    अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, संगठन के अल्टीमेटम के बाद हरकत में आया प्रशासन

    अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, संगठन के अल्टीमेटम के बाद हरकत में आया प्रशासन

    नेवढ़िया लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

    नेवढ़िया लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार