प्राथमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट टीवी व ब्लूटूथ डिवाइस ले उड़े चोर

प्राथमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट टीवी व ब्लूटूथ डिवाइस ले उड़े चोर

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के पनीहरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाते हुए बीती रात ताला तोड़कर स्मार्ट टीवी, ब्लूटूथ डिवाइस सहित कई आवश्यक सामान चुरा लिए। चोरों ने विद्यालय कार्यालय में रखे शैक्षणिक दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचाया।

सूचना के अनुसार, बुधवार सुबह जब प्रधानाध्यापक अनुप कुमार सिंह विद्यालय पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का टूटा ताला और बिखरा सामान देख दंग रह गए। स्कूल के अंदर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि स्मार्ट टीवी, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य शैक्षणिक सामग्री गायब है, वहीं कार्यालय में रखे कई जरूरी दस्तावेज फटे और अस्त-व्यस्त हालत में पड़े मिले।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रधानाध्यापक अनुप कुमार सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विद्यालय में चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने से आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    शिवाजी नगर पार्क में सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी (महमूरगंज): वाराणसी के महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में शुक्रवार को 95 बटालियन…

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    राजेंद्र प्रसाद घाट से गूंजा आह्वान: गंगा को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी (राजेंद्र प्रसाद घाट): शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर