काशी में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य पालकी यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

काशी में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य पालकी यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

 

वाराणसी। भोलेनाथ की नगरी काशी गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की अनुपम भक्ति में डूबी नजर आई। ऐतिहासिक पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। 15 दिनों तक ‘अनवर्ष काल’ में बीमार रहने के बाद भगवान जगन्नाथ स्वस्थ होकर पालकी पर विराजमान हुए और भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले।

 

गुरुवार की शाम अस्सी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में हजारों श्रद्धालु नंगे पांव शामिल हुए। शाम साढ़े चार बजे यात्रा अस्सी से शुरू होकर खोजवां, कश्मीरीगंज होते हुए बेनीराम बाग पहुंची। यहां भगवान का रात्रि विश्राम हुआ।

 

नगर के प्रमुख नागरिकों ने भगवान की डोली को कंधे पर उठाकर पदयात्रा की। पूरे मार्ग में ताशे, डमरू दल और 200 से अधिक ध्वजवाहकों की टोली जयघोष और भक्ति संगीत से वातावरण को गुंजायमान करती रही। श्रद्धालु ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष और हरिनाम संकीर्तन करते हुए प्रभु के दर्शन को उमड़े रहे।

 

रात्रि विश्राम के उपरांत शुक्रवार भोर में मंगला आरती के साथ तीन दिवसीय रथयात्रा मेले की औपचारिक शुरुआत होगी। यह रथयात्रा काशी के लक्खा मेलों में गिनी जाती है।

 

मेले और यात्रा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क दिखा। एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात है। ड्रोन कैमरों और 85 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। बेनीराम बाग में अस्थायी कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

 

भक्ति, उल्लास और सुरक्षा के बीच काशी में जगन्नाथ जी की यह पालकी यात्रा आस्था का अनुपम उत्सव बन गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    शिवाजी नगर पार्क में सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी (महमूरगंज): वाराणसी के महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में शुक्रवार को 95 बटालियन…

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    राजेंद्र प्रसाद घाट से गूंजा आह्वान: गंगा को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी (राजेंद्र प्रसाद घाट): शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर