सावन की तैयारियों को लेकर कैथी पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश

सावन की तैयारियों को लेकर कैथी पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)।श्रावण मास के आगमन से पहले जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कैथी स्थित प्रसिद्ध मंदिर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ डीसीपी प्रमोद कुमार, एडीसीपी नीतू कादयान, एसीपी विजय प्रताप सिंह और डीआईजी हरी मीणा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने मंदिर प्रांगण में पुजारी मुन्ना गुरु, लालू गुरु और पुजारी समाज के प्रतिनिधियों से विस्तार से चर्चा कर सावन में उमड़ने वाली भीड़ के प्रबंधन की रूपरेखा तैयार की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों की खस्ताहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सावन से पूर्व सभी सड़कों की मरम्मत कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।

कैथी चौकी प्रभारी अनिल कुमार यादव ने मंदिर प्रबंधन से समन्वय कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सुरक्षा योजना साझा की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सावन के दौरान साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी अधिकारियों को अपनी समस्याओं और सुझावों से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा ताकि श्रद्धालु निर्बाध भाव से दर्शन कर सकें और उनकी आस्था में कोई बाधा न आए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा