42 दिन बाद फिर गूंजे स्कूल के आंगन, तिलक और उपहार से हुआ मासूमों का स्वागत

42 दिन बाद फिर गूंजे स्कूल के आंगन, तिलक और उपहार से हुआ मासूमों का स्वागत

चौबेपुर (वाराणसी)। भीषण गर्मी और हीट वेव के लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती का परिसर बच्चों की चहलकदमी से फिर गुलजार हो उठा। पहले दिन विद्यालय ने विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। नन्हें बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया और उपहार भेंट किए गए। इससे बच्चों में गजब का उत्साह दिखाई दिया।

विद्यालय की शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी ने बताया कि इस दिन को विद्यालय ने उत्सव के रूप में मनाया, ताकि बच्चों का मनोबल बढ़े और पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित हो। उन्होंने कहा कि विद्यालय 16 जून को ही खोला गया था, लेकिन भीषण गर्मी के कारण शासन ने विद्यार्थियों के विद्यालय आने पर रोक लगा दी थी। अब शासन के नए निर्देशानुसार एक जुलाई से कक्षाएं नियमित रूप से शुरू कर दी गई हैं।

डॉ. सुमन ने बताया कि शिक्षकों द्वारा निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों को बुनियादी भाषा और गणित के कौशल में दक्ष बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की शुरुआत हमेशा उल्लासपूर्ण वातावरण में होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थी आत्मविश्वास से भरे रहें और विद्यालय को अपना घर समझें।

विद्यालय परिसर में पहले ही दिन उमंग और ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। बच्चे नए सत्र की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति