राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आशा ट्रस्ट के स्वास्थ्य शिविर में 164 लोगों की हुई जांच

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आशा ट्रस्ट के स्वास्थ्य शिविर में 164 लोगों की हुई जांच

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में भंदहां कला, कैथी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 164 जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

इस अवसर पर ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पांडेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सेहत ही सबसे बड़ी संपत्ति है। चिकित्सक हर व्यक्ति के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और सही परामर्श से ही हम गंभीर से गंभीर बीमारी पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने चिकित्सकों को धरती का भगवान बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

भारतीय सेना के पूर्व चिकित्सा अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. शैलेश सिंह ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि संतुलित आहार एवं नियमित दिनचर्या से अधिकांश रोगों से बचा जा सकता है।

शिविर में वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. याज्ञवल्क्य गुप्ता तथा डॉ. पूनम गुप्ता ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में समग्र स्वास्थ्य क्लीनिक और जिनैक्ट्स फार्मा का विशेष सहयोग रहा।

आयोजन को सफल बनाने में प्रभात मिश्रा, प्रदीप कुमार सिंह, सौरभ चंद्र, बृजेश कुमार, मोहम्मद आसिफ, रणवीर पांडेय, रमेश प्रसाद, राजकुमार पटेल, दीनदयाल सिंह, साधना पांडेय, श्वेता सिंह, ज्योति सिंह एवं सरोज सिंह का विशेष योगदान रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति