पीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन फार्म 6 जुलाई तक भरे जाएंगे

पीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन फार्म 6 जुलाई तक भरे जाएंगे

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 6 जुलाई 2025 कर दी है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों की मांग पर पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 30 जून को संशोधित करते हुए यह निर्णय लिया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं अब 6 जुलाई तक महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pgcghazipur.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रो. पाण्डेय ने बताया कि अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम समर्थ पोर्टल https://vbspuadm.samarth.edu.in/ पर पंजीकरण करना होगा। इसके उपरांत ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान भी महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ही करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों को आवेदन पत्र की हार्डकॉपी कॉलेज में जमा कराने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी परेशानी आने पर अभ्यर्थी महाविद्यालय कार्यालय में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा की तिथि, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की जानकारी, परीक्षा परिणाम तथा काउंसलिंग से संबंधित सूचनाएं समय-समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों से समय सीमा का लाभ उठाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा