प्राथमिक विद्यालय बंद करने के निर्णय पर रोक लगाए सरकार : अशोक यादव

प्राथमिक विद्यालय बंद करने के निर्णय पर रोक लगाए सरकार : अशोक यादव

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। प्रदेश सरकार द्वारा कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के आदेश के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

अशोक यादव ने कहा कि 16 जून, 2025 को जारी शासनादेश में ऐसे परिषदीय विद्यालय, जहां छात्र संख्या कम है, उन्हें पास के बड़े विद्यालयों में विलय कर बंद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार शिक्षा विरोधी मानसिकता से काम कर रही है, जबकि दूसरी तरफ प्रदेश में शराब बिक्री के लिए लगातार नए मदिरालय खोले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में 27,308 मदिरालय खोले गए, वहीं अब तक 26 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालय बंद किए जा चुके हैं, और वर्तमान आदेश से 27 हजार और विद्यालयों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार चरणबद्ध तरीके से 10 से 20, 20 से 50 और कई जगह 50 से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालय भी बंद करने की योजना बना रही है। इससे न सिर्फ लाखों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी, बल्कि शिक्षामित्र, रसोइया, सहायक शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक जैसे हजारों पद समाप्त हो जाएंगे।

अशोक यादव ने कहा कि प्रदेश के लाखों टीईटी पास युवा वर्षों से शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में विद्यालय बंद करना नौजवानों को हताशा और अवसाद की ओर धकेल रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार निजी स्कूलों को बढ़ावा देने के लिए मानकविहीन स्कूलों को मान्यता प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि पेयरिंग के नाम पर विद्यालय बंद करने का आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए, अन्यथा आम आदमी पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

इस दौरान आर्यन मौर्या, राकेश यादव, कृष्णावतार रही, महेंद्र चौधरी, पंकज कुमार एडवोकेट, कमलेश गौतम, इजहार अहमद समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति