वाराणसी में बौद्ध गया मुक्ति आंदोलन यात्रा का ऐतिहासिक आयोजन

सैकड़ों लोगों ने लिया भाग, बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से शास्त्री घाट तक भीम आर्मी जय भीम संगठन के बैनर तले मंगलवार को बौद्ध गया मुक्ति आंदोलन यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल ने किया। यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों से सैकड़ों की संख्या में लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम का समापन कचहरी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर किया गया।

मंजीत सिंह नौटियाल ने संबोधन में कहा कि

“यह आंदोलन महाबोधि महाविहार, बौद्धगया की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ है। इसका उद्देश्य सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और पुरखों की बौद्धिक विरासत को पुनः प्राप्त करना है। यह यात्रा मंडल भदोही से शुरू होकर वाराणसी पहुंची है और अब प्रदेश के अन्य जिलों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी। इसका अंतिम पड़ाव मुजफ्फरनगर होगा।”

यात्रा के दौरान बौद्ध मूल्यों एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। आंदोलनकारियों ने शांति और अनुशासन के साथ पदयात्रा पूर्ण की, जिससे जनमानस में सकारात्मक संदेश गया।

इस अवसर पर भीम आर्मी जय भीम के पूर्वांचल अध्यक्ष जयनन्द ज्योति भास्कर, आर्दश गौतम, मोहित चौधरी, करन सोनकर, विपिन सोनकर, विशाल गुप्ता, नवीनत सोनकर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा में शामिल लोगों ने ऐतिहासिक अधिकारों की पुनर्प्राप्ति एवं सामाजिक समरसता की दिशा में सामूहिक संकल्प व्यक्त किया। आयोजकों ने इसे आत्मसम्मान एवं चेतना की मशाल बताया और भविष्य में और अधिक जनसंपर्क अभियानों की घोषणा की।

-

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा