होटल में युवती की नृशंस हत्या का आरोपी मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

होटल में युवती की नृशंस हत्या का आरोपी मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर स्थित एक होटल में मंगलवार को 22 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह होटल विधान बसेरा के कमरे से युवती का रक्तरंजित शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान मेहंदीगंज निवासी चन्द्रशेखर बिंद की पुत्री अल्का बिंद के रूप में हुई। मौके से चाकू, मोबाइल कवर, चप्पल, हेयर क्लचर, लैपटॉप बैग, डायरी समेत कई वस्तुएं बरामद कर सील की गईं। परिजनों की तहरीर पर थाना मिर्जामुराद में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, होटल रजिस्टर व मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मिर्जापुर जनपद के कछवा बाजार थाना अंतर्गत ग्राम बरैनी निवासी साहब बिंद को नामजद किया। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की, जो भदोही में अपनी बहन के घर छिपा बैठा था। बुधवार सुबह उसे वहां से हिरासत में लिया गया।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूलते हुए बताया कि वह सूरत की परिधान मशीन यूनिट में काम करता है। वर्ष 2024 में मेहंदीगंज क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान मृतका से जान-पहचान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी ने बताया कि युवती अक्सर पैसों की मांग करती थी। इसी वजह से वह परेशान था और हत्या की साजिश रची।

 

गत 2 जुलाई को सूरत से वाराणसी आकर उसने होटल में कमरा लिया। फिर युवती को बुलाकर चाकू से गला काट दिया। पहचान छुपाने की नीयत से मृतका का मोबाइल व एडमिट कार्ड लेकर फरार हो गया।

 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपी को घटनास्थल की निशानदेही के लिए ले गई। इसी दौरान आरोपी ने अचानक एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई।

 

घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, मृतका का मोबाइल व दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, चाकू की खरीदारी की दुकान की भी पहचान की जा रही है। फेंके गए मोबाइल की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं।

 

पुलिस ने बताया कि घटना के साक्ष्य वैज्ञानिक तरीकों से संकलित कर प्रकरण की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है। अभियुक्त को कठोरतम सजा दिलाने के लिए ठोस पैरवी की जाएगी।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    लहरतारा में गैस रिसाव से हादसा, जर्जर मकान बना मौत का जाल   वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में मंगलवार सुबह गैस रिसाव से हुए तेज धमाके के…

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    चोलापुर पुलिस ने हाजीपुर कब्रिस्तान के पास से दबोचा, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज   चोलापुर (वाराणसी)। थाना चोलापुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में फूलपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में फूलपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

    केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर अधिकारी संतुष्ट

    केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर अधिकारी संतुष्ट

    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

    जाति प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, पत्ते पहनकर जताया आक्रोश

    जाति प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, पत्ते पहनकर जताया आक्रोश