जय मां शीतला आईटीआई में छात्रों को टैबलेट वितरित, पढ़ाई में तकनीक का आह्वान

जय मां शीतला आईटीआई में छात्रों को टैबलेट वितरित, पढ़ाई में तकनीक का आह्वान

चौबेपुर (वाराणसी)। डिजीशक्ति योजना के अंतर्गत शुक्रवार को जय मां शीतला निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरपुर में अंतिम वर्ष के छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडेय ने 29 विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए।

अंजनी नंदन पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह टैबलेट सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि पढ़ाई और कौशल विकास का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से प्रत्येक छात्र के विषयानुसार ऑनलाइन पाठ्यक्रम नि:शुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थी अपनी तकनीकी समझ को व्यापक बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीक से जुड़े रहकर ही प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ा जा सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई को सीमित न रखें, बल्कि टैबलेट के जरिये नई-नई जानकारियां हासिल करें।

कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक दिलीप कुमार सेठ, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार, क्लर्क रमेश तिवारी, अजय पाल, संतोष कुमार सेठ, शीतल प्रसाद सेठ, ग्राम प्रधान बहादुरपुर शैलेंद्र कुमार रिंकू सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में शिवपुर क्षेत्र में निकली यात्रा, संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): संत…

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    गलती से दूसरी बाइक लेकर चला गया व्यक्ति, खुद थाने पहुंचकर लौटाई गाड़ी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): समाधान दिवस के दौरान चौबेपुर थाने में उस समय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश