मोहर्रम को लेकर कमिश्नरेट पुलिस सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

मोहर्रम को लेकर कमिश्नरेट पुलिस सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

वाराणसी। मोहर्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने व्यापक तैयारी कर ली है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 6 हजार स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी और अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी।

अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने बताया कि सभी संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अवांछनीय तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि थाना व चौकी स्तर से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया गया है।

केंद्रीय शांति समिति की बैठक पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हो चुकी है। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में ताजिए का जुलूस निकलेगा, वहां आयोजकों के साथ विशेष बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

प्रत्येक ताजिया समिति से समन्वय बनाए रखने के लिए निगरानी टीमों का गठन किया गया है। शिवहरी मीणा ने कहा कि सभी नागरिकों से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें ताकि मोहर्रम पूरी शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र