कावड़ यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी व अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

कावड़ यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी व अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

वाराणसी। श्रावण मास में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और कावड़ियों की सुगम आवाजाही और दर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने शुक्रवार को मोडेला तिराहा से लेकर मोहनसराय तक कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से यात्रा मार्ग की विस्तृत जानकारी ली और सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। भास्कर पोखरे के निरीक्षण के समय मंदिर के महंत ने बताया कि लगभग अस्सी प्रतिशत कावड़िये यहीं रुककर स्नान करते हैं और भोजन ग्रहण करते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रावण मास के पहले सोमवार एवं नागपंचमी के पूर्व विशेष भीड़ उमड़ती है, जिसे देखते हुए उन्होंने पोखरे की साफ-सफाई, खराब लाइटों को दुरुस्त कराने और मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

पार्किंग व्यवस्था के लिए भास्कर पोखरे से सटे मातादीन सुकुल इंटर कॉलेज का भी भ्रमण कर वैकल्पिक व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके अलावा जगतपुर इंटर कॉलेज में वैकल्पिक पार्किंग पर सहमति बनी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मोहनसराय से मोडेला तिराहा तक सड़क की बाईं लेन और सर्विस लेन पूरी तरह आरक्षित रखी जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को मोडेला तिराहा, मोहनसराय समेत अन्य प्रमुख स्थलों पर मजबूत बैरिकेडिंग कराने को कहा।

इस अवसर पर एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा, डीसीपी गोमती प्रमोद कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में शिवपुर क्षेत्र में निकली यात्रा, संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): संत…

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    गलती से दूसरी बाइक लेकर चला गया व्यक्ति, खुद थाने पहुंचकर लौटाई गाड़ी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): समाधान दिवस के दौरान चौबेपुर थाने में उस समय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश