छितौना गांव में जमीनी विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, चार गंभीर रूप से घायल

छितौना गांव में जमीनी विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, चार गंभीर रूप से घायल

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के छितौना गांव में शनिवार सुबह जमीनी विवाद और एक गोवंश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुई झड़प में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के समर्थकों और सुभासपा कार्यकर्ताओं ने चौबेपुर थाने पर पहुंचकर घंटों हंगामा किया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे राजभर समाज और क्षत्रिय समाज के लोगों में खेत में चर रही एक गाय को भगाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। ज्वाला प्रसाद राजभर के अनुसार गांव के संजय सिंह, अमित सिंह, अनुराग सिंह सहित कई लोग असलहा, तलवार और लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे छोटू राजभर (45), भोला राजभर (70), राम गुलाम राजभर (50) और सुरेंद्र राजभर (45) पर तलवार व असलहे से हमला किया गया।

घायलों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट का प्रयास हुआ।

घटना की सूचना पर एडीसीपी नीतू कात्यान, एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष रविकांत मलिक मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीन नामजद समेत कई अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं दूसरे पक्ष के संजय सिंह (52) भी हमले में घायल हुए हैं, जिनका उपचार बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

घटना के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बीएचयू पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। चौबेपुर थाने पर सुभासपा जिलाध्यक्ष उमेश राजभर, नित्यानंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा