चौबेपुर पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, थानाध्यक्ष रविकांत मलिक ने घायल को बचाने के लिए किया रक्तदान

“हम आपकी सुरक्षा ही नहीं, जरूरत पड़ने पर रक्त भी देंगे” 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के छितौना गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस खूनी संघर्ष में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अचानक रक्त की कमी होने लगी।

 

घटना की सूचना मिलते ही नवागत चौबेपुर थानाध्यक्ष रविकांत मलिक मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। जैसे ही उन्हें घायलों को तत्काल रक्त की जरूरत होने की सूचना मिली, उन्होंने बिना एक पल गंवाए खुद रक्तदान किया।

 

थाना प्रभारी का यह निस्वार्थ कदम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। पीड़ित परिवारों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने संकट की घड़ी में उनके परिजन की जान बचाई।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि “हम सिर्फ आपकी सुरक्षा ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर आपको रक्त भी देते हैं,” यह संदेश अब और मजबूत हुआ है। थानाध्यक्ष रविकांत मलिक ने अपने कर्म और सेवा-भाव से पुलिस की छवि को नई ऊंचाई दी है।

 

उनके इस पुनीत कार्य से चौबेपुर पुलिस न सिर्फ आम जनता के लिए देवदूत की तरह नजर आ रही है, बल्कि अपराधियों के लिए कालदूत बनकर कानून-व्यवस्था कायम रखने का संदेश भी दे रही है। चौबेपुर क्षेत्र में पुलिस की इस पहल से लोगों में उत्साह और विश्वास दोनों का माहौल है। हम आपको आगे की सभी अपडेट लगातार देते रहेंगे।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन