रोटरी क्लब वाराणसी नॉर्थ की अध्यक्ष बनीं रुचि भार्गव, हरित काशी का लिया संकल्प

रोटरी क्लब वाराणसी नॉर्थ की अध्यक्ष बनीं रुचि भार्गव, हरित काशी का लिया संकल्प

 

वाराणसी। रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ का 35वां शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होटल सूर्या में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष पद का कार्यभार रुचि भार्गव को सौंपा गया। पूर्व अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने उन्हें कॉलर पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी, जबकि सचिव शुभश्री जायसवाल को पूर्व सचिव राजेश भार्गव ने पिन पहनाकर सचिव पद की शपथ दिलाई।

 

समारोह की मुख्य अतिथि पुणे से पधारीं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्रुति देशपांडे रहीं। उन्होंने परिवार और समाज में मूल्यों की महत्ता पर प्रेरक वक्तव्य दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल तथा असिस्टेंट गवर्नर आयुष्मान सुरेका उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगान और गणेश वंदना से हुआ, जिसे अयति भार्गव ने सुमधुर स्वर में प्रस्तुत किया। इसके उपरांत रुचि भार्गव ने पूर्व अध्यक्ष इंद्रसेन सिंह के सान्निध्य में अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। कार्यकारिणी सदस्यों को डॉ. अनिल राय की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई।

 

नवगठित कार्यकारिणी में ये प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं:

 

नर्मदानंद दुबे – सार्जेट एट आर्म

 

श्रीकला किन्जवडेकर – उपाध्यक्ष

 

वर्षा श्रीवास्तव – कोषाध्यक्ष

 

रोली अग्रवाल – संयुक्त सचिव

 

अशोक सुल्तानिया – अध्यक्ष चयनित 2026-27

 

विजय केसरी – अध्यक्ष नामित 2027-28

 

दीपक माहेश्वरी एवं राकेश रस्तोगी – समन्वयक

 

 

इसके अलावा बीना अग्रवाल, डॉली श्रीवास्तव, रोजी जैन, प्रो. राजीव शुक्ला, अनिल केसरी, शिवि राय, अभिषेक सराफ और अर्चना रमन ने डायरेक्टर पद की शपथ ली।

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रुचि भार्गव ने आगामी वर्ष के लिए हरित काशी अभियान सहित कई सेवा योजनाओं की घोषणा की। पूर्व अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में हुए समाजोपयोगी कार्यों का विवरण रखा और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

 

समारोह में क्लब की सदस्यता पांच नए सदस्यों को प्रदान की गई। प्रो. कैप्टन टी. ओनीमा रेड्डी, सोनल भार्गव, रितिका श्रीवास्तव, ममता द्विवेदी और चित्रा मिश्रा को पिन पहनाकर सदस्यता दिलाई गई।

 

अविरल ने रीसाइक्लिंग पर व्याख्यान देते हुए पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने Unite for Good थीम पर विस्तृत चर्चा कर क्लब को और प्रभावी कार्यों के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का संचालन सीए सतीश जैन एवं मनीष अग्रवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष चयनित अशोक सुल्तानिया ने प्रस्तुत किया।

 

समारोह में पूर्व मंडलाध्यक्ष सीए बलदेव दास गुजराती, हरि मोहन शाह, सुनील बंसल समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ रोटेरियन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी