छितौना कांड: पुलिस पर पक्षपात का आरोप, मुकदमा दर्ज न होने पर भड़का क्षत्रिय समाज, थाने का किया घेराव

मंत्री अनिल राजभर के खिलाफ क्षत्रिय संगठनों का फूटा गुस्सा, लगाया पक्षपात का आरोप

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। छितौना गांव में दो दिन पूर्व हुए खूनी संघर्ष के मामले में एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज न किए जाने को लेकर सोमवार को क्षत्रिय संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। राजपूत करणी सेना और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता चौबेपुर थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के खिलाफ नारेबाजी की।

 

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि झड़प में गंभीर रूप से घायल संजय सिंह के पक्ष से तीन बार तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है, जिससे क्षत्रिय समाज में भारी रोष व्याप्त है।

 

धरना स्थल पर उपस्थित क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “प्रशासन को निष्पक्ष होकर कार्रवाई करनी चाहिए। पीड़ित पक्ष की तहरीर के बावजूद मुकदमा दर्ज न किया जाना इस बात का संकेत है कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव है। मंत्री अनिल राजभर मामले में लगातार हस्तक्षेप कर रहे हैं, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।”

 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षत्रिय समाज जिला मुख्यालय का घेराव करेगा। उन्होंने मंच से कहा— “मंत्री का आचरण उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। उन्हें मंत्री नहीं, सफाई कर्मी होना चाहिए।”

 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए— “योगी से बैर नहीं, अनिल राजभर तेरी खैर नहीं।”

 

धरने में अभिषेक सिंह चाचल, उपेंद्र प्रताप सिंह, अजित सिंह मुन्ना, राघवेंद्र सिंह, अतुल कुमार सिंह, चंदन सिंह, दिनेश सिंह, आकाश सिंह, विवेक सिंह, शशि प्रताप सिंह, संजीव सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।

 

पुलिस प्रशासन द्वारा देर शाम तक प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी मुकदमा दर्ज होने तक थाने के बाहर डटे रहे। मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा