खूनी संघर्ष के दो दिन बाद एफआईआर दर्ज, पुलिस पर लगा पक्षपात का आरोप

खूनी संघर्ष के दो दिन बाद एफआईआर दर्ज, पुलिस पर लगा पक्षपात का आरोप

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। छितौना गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के दो दिन बाद आखिरकार पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस कार्रवाई से पहले सोमवार को राजपूत करणी सेना और क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने चौबेपुर थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने थाने के सामने जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया।

घटना गत 5 जुलाई की सुबह की है, जब दिग्पाल सिंह के घर पर करीब एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में संजय सिंह, अमित सिंह और अनुराग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने इसे सुनियोजित जानलेवा हमला बताया है, जिसका कारण पुराना भूमि विवाद बताया गया है।

घटना के बाद पीड़ितों ने तीन बार थाने में तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। आरोप है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही थी। इसी को लेकर सोमवार को करणी सेना और क्षत्रिय महासभा के बैनर तले ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। देर रात पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(2), 110 व 333 के तहत भोला राजभर, राम गुलाम, सुरेंद्र, राजेंद्र, रामाश्रय, महेंद्र और एक अज्ञात सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा