छितौना प्रकरण को जातिगत रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण : अभिषेक सिंह

छितौना प्रकरण को जातिगत रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण : अभिषेक सिंह

चिरईगांव (वाराणसी) छितौना गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर सियासत गर्माती जा रही है। मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ने कहा कि इस घटना को कुछ लोगों द्वारा जातिगत रंग देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष संजय सिंह घटना में घायल हुए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है, बावजूद इसके चार दिन तक उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। यह एकतरफा कार्रवाई है, जिसे किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता।

 

ब्लॉक प्रमुख ने स्पष्ट किया कि “संजय सिंह हमारे बूथ अध्यक्ष हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संकल्प के अंतर्गत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल हुए हैं और वे भी इसी क्षेत्र के निवासी हैं, जिनसे उन्हें भी सहानुभूति है।

 

अभिषेक सिंह ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका प्रयास केवल यह था कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज हो और किसी के साथ पक्षपात न हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके प्रयासों को जातिगत या राजनीतिक रंग देना सरासर गलत है।

 

अब दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज हो चुकी है और मामले की निष्पक्ष विवेचना के आधार पर न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, ऐसे में किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    तहसीलदार के आदेश पर कार्रवाई, ग्रामीणों ने लेखपाल पर मनमानी का लगाया आरोप   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय   वाराणसी (चौबेपुर)। क्षेत्र के भभियार डंगरूपुर ग्रामसभा में सरकारी चकरोड पर…

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लेन बदलते समय हुई दुर्घटना, कार सवार सुरक्षित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुंगुलपुर ओवरब्रिज के पास दो डंपरों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम