बिजली कर्मचारियों की आज सांकेतिक हड़ताल, निजीकरण के खिलाफ देंगे विरोध दर्ज

बिजली कर्मचारियों की आज सांकेतिक हड़ताल, निजीकरण के खिलाफ देंगे विरोध दर्ज

वाराणसी । बिजली के निजीकरण के खिलाफ विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के बैनर तले मंगलवार 9 जुलाई को प्रदेशभर के बिजलीकर्मी सांकेतिक हड़ताल करेंगे। बनारस में भी एक लाख से अधिक बिजलीकर्मी, संविदा कर्मचारी, अभियंता और जूनियर इंजीनियर विरोध स्वरूप कार्य स्थलों से दूर रहकर प्रदर्शन में शामिल होंगे।

भिखारीपुर स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय पर सुबह 11 बजे से बिजली कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। यह हड़ताल नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर की जा रही है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस ऐतिहासिक हड़ताल में देशभर से करीब 27 लाख बिजलीकर्मी शामिल होंगे, जबकि अन्य क्षेत्रों जैसे रेल, बैंक, बीमा, बीएसएनएल, पोस्टल और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी भी हड़ताल को समर्थन देंगे। देशभर में कुल मिलाकर लगभग 25 करोड़ कर्मचारियों के शामिल होने का अनुमान है।

संघर्ष समिति की मांग है कि भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दे कि पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से वापस ली जाए।

इस अवसर पर जनजागरण अभियान चलाया गया, जिसमें प्रमुख रूप से इंजीनियर शिवम पाण्डेय, के.के. ओझा, आनंद सिंह, मनोज गुप्ता, एस.के. सिंह, विजय सिंह, नीरज बिंद, प्रमोद कुमार, रवि चौरसिया, विनय सिंह, विजय नारायण हिटलर, उदयभान दुबे, मनोज कुमार, मनोज यादव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम