दहेज की मांग और मारपीट से परेशान विवाहिता ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार

दहेज की मांग और मारपीट से परेशान विवाहिता ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार

वाराणसी। रामनगर क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीटी स्थित सोनकर चौराहा निवासी किरन सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2019 में अशोक सोनकर के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ था। विवाह के बाद वह ससुराल में खुशी-खुशी रहने लगी, लेकिन कुछ ही समय में हालात बदलने लगे।

किरन के मुताबिक, सास-ससुर और देवर छोटी-छोटी बातों पर उसे गाली-गलौज करने लगे। उसने समाज और परिवार की इज्जत को देखते हुए शुरुआत में अपने मायके वालों को कुछ नहीं बताया। लेकिन धीरे-धीरे ससुराल पक्ष की दहेज की मांगें सामने आने लगीं।

तहरीर में बताया गया है कि ससुराल वाले तीन लाख रुपये नकद और सोने की चेन की मांग करने लगे। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की जाने लगी। किरन ने बताया कि एक बार उसके पिता और कुछ रिश्तेदारों ने समझौता कर उसे फिर से विदा कराया, लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

पीड़िता का आरोप है कि पति भी आए दिन उसे बहकावे में आकर मारता-पीटता था। अंततः प्रताड़ना से तंग आकर 23 जून 2025 को वह अपने मायके लौट आई। अब पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है ताकि उसे न्याय मिल सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की तहरीर हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव द्वारा सीसीटीएनएस कर्मी सुशील कुमार की मदद से दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा