गुरुपूर्णिमा पर शंकरपुर अखाड़े में हुआ गुरु पूजन, पहलवानों ने दिखाई आस्था

गुरुपूर्णिमा पर शंकरपुर अखाड़े में हुआ गुरु पूजन, पहलवानों ने दिखाई आस्था

चौबेपुर (वाराणसी)। गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को शंकरपुर मांझारी स्थित संकट मोचन व्यायाम शाला में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही श्रद्धा भाव से किया गया। अखाड़े के वरिष्ठ गुरुजनों की अगुवाई में सभी पहलवानों ने विधिपूर्वक गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में अखाड़े से जुड़े तमाम पहलवानों ने भाग लिया, जिसमें रेलवे में कार्यरत युवा पहलवान ‘बम-बम पहलवान’, भैरव पाल, अर्जुन पहलवान, रामजी पहलवान, ओमप्रकाश यादव (गुरुजी), विनोद पाल, रवि यादव, मोहन यादव, साहब यादव सहित कई नवोदित और वरिष्ठ पहलवान मौजूद रहे।

पूजन के बाद अखाड़े में पारंपरिक तरीके से व्यायाम और दंगल का आयोजन भी हुआ, जिसमें युवाओं ने गुरु परंपरा के महत्व को समझाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रीय खेलप्रेमियों ने भी आयोजन की सराहना की और अखाड़े की परंपरागत विरासत को सहेजने के प्रयासों को सराहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम