मेधावी छात्रों को मिला सम्मान, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मेधावी छात्रों को मिला सम्मान, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

ज्ञानपुर (भदोही)। Y.M. कॉन्वेंट स्कूल, ज्ञानपुर में बुधवार को आर.एस. ग्रीन मिशन के तत्वावधान में पर्यावरण संगोष्ठी एवं मेधावी छात्र–छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री श्री सत्यशील जायसवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उप प्रधानाचार्य श्री संदीप तिवारी, प्रबंधन प्रतिनिधि श्री शिव कुमार जायसवाल और श्रीमती श्वेता जायसवाल उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधरोपण से हुई, जिसमें छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके उपरांत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 20 मेधावी छात्र–छात्राओं को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में आयुष यादव, विभा मौर्या, सांभवी जायसवाल, यशस्विनी उपाध्याय, नूर आयशा, श्रेया, वैभवी यादव, ओम शुक्ला सहित अन्य छात्र शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन शैक्षिक वक्ता श्री पंकज कुमार ने किया। आयोजनकर्ता आर.एस. ग्रीन मिशन के संस्थापक श्री शिवम् राय ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं को प्रेरित किया।

समारोह में विद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ छात्र–छात्राओं के अभिभावकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर पूरे परिसर में उत्साह और जागरूकता का माहौल रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    संत रविदास की छवि वाला हस्तनिर्मित कालीन और गदा भेंटकर किया स्वागत, भदोही कारपेट मार्ट को नोएडा की तर्ज पर संचालित करने की मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। 50वें…

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड