कांवड़ यात्रा मार्गों का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश

कांवड़ यात्रा मार्गों का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को ऊंज, लालानगर और बाबूसराय मार्गों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने करीब 42 किलोमीटर रूट पर तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर बी.के. कुशवाहा को निर्देशित किया कि सभी कट मार्गों को तत्काल बंद कराएं और दुर्घटना संभावित स्थलों पर एक सप्ताह के भीतर साइन बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को बैरीकेटिंग और साइनेज की मुकम्मल व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।

 

डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा में भारी भीड़ के दृष्टिगत डायवर्जन रूट पर सुचारू यातायात बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। साफ-सफाई को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी, नगर पालिका गोपीगंज एवं नगर पंचायत घोसिया के अधिशासी अधिकारियों को जगह-जगह मोबाइल टॉयलेट, पेयजल की टंकियों तथा सार्वजनिक शौचालयों की उचित व्यवस्था करने को कहा गया। इसके अलावा रोस्टर बनाकर कर्मचारियों की ड्यूटी तय करने के भी निर्देश दिए गए।

 

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने और यात्रा मार्गों पर बैरीकेटिंग, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ियों के लिए आरक्षित राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तरी लेन पर किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

 

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर सत्यप्रकाश यादव, उप जिलाधिकारी औराई बरखा सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर तैयारियों का जायजा लेकर शीघ्र कार्य पूर्ण कराने की चेतावनी दी।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भदोही पुलिस का सघन अभियान: एक वारंटी समेत 22 गिरफ्तार, 122 वाहनों का चालान

    शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई, यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कसा शिकंजा; 1.31 लाख रुपये का समन जारी   रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, भदोही। जनपद में कानून-व्यवस्था…

    स्विफ्ट कार से तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच देसी बम और तमंचा बरामद

    सुरियावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी; प्रतापगढ़ के तीनों अभियुक्त जेल भेजे गए   रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय भदोही। जनपद में अपराधियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 87 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 87 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

    अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    आशा लाइब्रेरी का दो दिवसीय समर कैंप संपन्न, छात्राओं ने सीखी रचनात्मक गतिविधियां

    आशा लाइब्रेरी का दो दिवसीय समर कैंप संपन्न, छात्राओं ने सीखी रचनात्मक गतिविधियां

    माय भारत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

    माय भारत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

    रजिस्ट्री के लिए ले जा रही नकदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ आरोपी दबोचे

    रजिस्ट्री के लिए ले जा रही नकदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ आरोपी दबोचे

    मुनारी की दलित बस्ती को मिली सीसी रोड की सौगात, विधायक त्रिभुवन राम ने किया लोकार्पण

    मुनारी की दलित बस्ती को मिली सीसी रोड की सौगात, विधायक त्रिभुवन राम ने किया लोकार्पण