“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता व संगोष्ठी आयोजित

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता व संगोष्ठी आयोजित

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। पर्यावरण संरक्षण व मातृ सम्मान को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बुधवार को एम ए समद इंटर कॉलेज, चौरी रोड में निबंध प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल “मेरा युवा भारत” तथा आर.एस. ग्रीन मिशन परिवार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजन का उद्देश्य भावी पीढ़ी में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से उन्हें जोड़ना था।

कार्यक्रम में कुल 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक, प्रमाण पत्र और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

🏅 प्रथम स्थान – शंकर ठाकुर

🥈 द्वितीय स्थान – असफिया अंसारी

🥉 तृतीय स्थान – मुस्कान बानो

🎖️ दो प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, श्री आखिफ मु. खालिद, शिखा मैम, काजल मैम सहित समस्त विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही। संगोष्ठी के उपरांत विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को व्यवहारिक रूप दिया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज कुमार द्वारा किया गया एवं आयोजन की बागडोर शिवम् राय ने संभाली।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    संत रविदास की छवि वाला हस्तनिर्मित कालीन और गदा भेंटकर किया स्वागत, भदोही कारपेट मार्ट को नोएडा की तर्ज पर संचालित करने की मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। 50वें…

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड