श्रावण मेले को लेकर मारकण्डेय धाम में अधिकारियों की बैठक, दिए गए जरूरी निर्देश

ट्रैफिक, साफ-सफाई, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था पर रहा विशेष जोर

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। श्रावण मास में मारकण्डेय महादेव धाम, कैथी में लगने वाले मासिक मेले को लेकर बुधवार को मंदिर परिसर में अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर दर्शन, ट्रैफिक व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक में नायब तहसीलदार कुलवंत सिंह, एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह, सीओ सैदपुर अनिल, जिला पंचायत प्रतिनिधि अभय, विद्युत विभाग के एसडीओ अजित व जेई, विकास खंड चोलापुर के अधिकारी, ग्राम पंचायत विभाग व अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

 

बैठक के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बैठक में साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक नियंत्रण, दर्शन पथ और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्हें मंदिर प्रबंधन समिति से समन्वय बनाकर कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन को लेकर बैरिकेडिंग और पार्किंग की व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि सफाईकर्मी नियमित रूप से ड्यूटी पर रहें।

श्रावण मास के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी का पालन सुनिश्चित करें।

स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के दौरान प्रशासन द्वारा बनाए गए मार्गों और नियमों का पालन करें। इससे सभी को सुरक्षित व सुगम दर्शन का लाभ मिल सकेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा