रोटरी क्लब नॉर्थ ने बांटे 1000 पौधे, बच्चों ने ली संरक्षण की शपथ

रोटरी क्लब नॉर्थ ने बांटे 1000 पौधे, बच्चों ने ली संरक्षण की शपथ

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण और ‘हरित काशी’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ ने सराहनीय पहल की। शुक्रवार को क्लब की अध्यक्ष रुचि भार्गव के नेतृत्व में लहरतारा स्थित सनबीम स्कूल में छात्रों के बीच 1000 पौधों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर हर छात्र को एक-एक पौधा प्रदान किया गया। छात्रों को न केवल पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया, बल्कि उनके संरक्षण एवं देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि छात्र अपने लगाए गए पौधों की तस्वीरें प्रत्येक तीन महीने पर क्लब की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं, जिसके उपरांत उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल परवीन केसर, समन्वयक सौम्या, एवं शिक्षकगण भी मौजूद रहे। क्लब की ओर से एन.एन. दुबे, राजेश भार्गव, अतुल जायसवाल, सचिव शुभश्री जायसवाल, चित्रा मिश्रा, राकेश रस्तोगी, प्रीति अग्रवाल, डॉ. डॉली श्रीवास्तव, डॉ. राकेश मोहन, सोनल भार्गव और संगीता अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने हरित टी-शर्ट पहनकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें हरियाली को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन