श्रावण मास को लेकर मार्कंडेय धाम में बढ़ी सुरक्षा, डीएम और अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

श्रावण मास को लेकर मार्कंडेय धाम में बढ़ी सुरक्षा, डीएम और अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी/चौबेपुर। श्रावण मास के पहले ही दिन से पूर्वांचल सहित कई जनपदों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने कैथी स्थित ऐतिहासिक मार्कंडेय महादेव धाम में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त ने मंदिर परिसर का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर, डीपीआरओ, एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी रविकांत मलिक एवं चौकी प्रभारी कैथी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घाट, वॉच टावर, प्रवेश व निकास द्वार, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल समेत तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रावण मास में किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। भीड़ प्रबंधन को लेकर मंदिर प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, सुगम यातायात एवं सफाई व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई।

श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंदिर प्रबंधन के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से दर्शन कर सकें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र