एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय पर दिया धरना

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कानून लागू करने की उठाई मांग

वाराणसी  – उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को वाराणसी के अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए डीएम पोर्टिको पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

धरना प्रदर्शन की अगुवाई बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि देशभर में अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों और उत्पीड़न की घटनाओं के बावजूद एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अब तक लागू नहीं किया गया है, जबकि यह अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक और समय की मांग है।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ राज्यों में यह कानून लागू है, लेकिन वहां भी इसकी स्थिति बेहद कमजोर है। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की गई कि अधिवक्ता सुरक्षा कानून का मसौदा पहले ही तैयार किया जा चुका है, अब इसे शीघ्र लागू किया जाए।

धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता श्रीनाथ त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन पूर्व सेंट्रल बार अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी और पूर्व उपाध्यक्ष अनुज यादव ने किया।

प्रदर्शन में सेंट्रल बार अध्यक्ष मंगलेश दूबे, ब्रजेश मिश्रा, कृपा शंकर सिंह, अनूप सिंह, किशन दीक्षित, कमलेश यादव, विनीत कुमार सिंह, स्वतंत्र जायसवाल, संदीप यादव, प्रभु यादव, रोहित यादव, अमित यादव, मुकेश सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे।

अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा