प्रतापगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता, 20 करोड़ की ठगी का खुलासा

16 राज्यों से जुड़ी 55 शिकायतों में तीन आरोपित गिरफ्तार, बड़ा साइबर गिरोह बेनकाब

 

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

प्रतापगढ़  – प्रतापगढ़ पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। एसपी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस ने एक 20 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पूरे साइबर ठग नेटवर्क के विरुद्ध एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

पुलिस को यह कामयाबी जेठवारा क्षेत्र निवासी आजम अली की शिकायत के बाद मिली, जिसमें उन्होंने 5 हजार रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच के बाद जब पुलिस ने गहराई से पड़ताल की तो सामने आया कि यह गिरोह देशभर के 16 राज्यों में फैले 55 से अधिक मामलों में संलिप्त है।

 

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों के नाम शिवम तिवारी, अनुराग शुक्ला और अंकित पाल हैं, जो नगर कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से स्मार्ट फोन, सैकड़ों सिम कार्ड, आधार कार्ड, चेक बुक की प्रतियां, क्यूआर कोड सहित कई अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

 

साइबर पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में सक्रिय था। सोशल मीडिया, फर्जी कस्टमर केयर नंबर और बैंकिंग फ्रॉड जैसे तरीकों से यह लोग भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे।

 

पूरे मामले का खुलासा एसपी डॉ. अनिल कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से किया। उन्होंने बताया कि यह सफलता साइबर थाना प्रभारी दिवाकर सिंह और साइबर सेल प्रभारी विंध्यवासिनी तिवारी की टीम की सतर्कता और तकनीकी दक्षता से संभव हो सकी।

 

पुलिस टीम द्वारा आगे की जांच में और भी नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। आरोपितों से पूछताछ जारी है और अन्य राज्यों से समन्वय बनाकर नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की तैयारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा