खुटहन में मामूली विवाद बना हत्या की वजह, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या

तीघरा मोड़ के पास तीन हमलावरों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम, नामजद एफआईआर दर्ज

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिघरा मोड़ के समीप शनिवार की शाम मामूली बात को लेकर एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, शेखपुरा सुतौली गांव निवासी जय नाथ का 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार अपने छोटे भाई के साथ मोटरसाइकिल से डीजल लेने के लिए खुटहन बाजार जा रहा था। उसी दौरान सड़क किनारे खड़े तीन लोगों पर बाइक से पानी का छींटा पड़ गया।

 

इस पर तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, हालांकि संतोष बिना कोई विवाद किए वहां से आगे निकल गया। लेकिन डीजल लेकर वापस लौटते समय पहले से घात लगाए तीनों युवकों ने उसे तिघरा मोड़ के पास घेर लिया और कुल्हाड़ी व गड़ासी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    थाना सुरेरी क्षेत्र से गायब हुई थीं बालिकाएं, वृंदावन से सुरक्षित मिलीं   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। थाना सुरेरी क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई तीन बहनों (दो सगी…

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    माल बरामद न होने से पीड़ित परेशान, उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। थाना सिकरारा क्षेत्र के महमदपुर निवासी निर्भय चौहान पुत्र लालता प्रसाद ने शराब दुकान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम