इंटरसिटी ट्रेन पर अराजक तत्वों ने की पत्थरबाजी, यात्रियों में मचा हड़कंप

इंटरसिटी ट्रेन पर अराजक तत्वों ने की पत्थरबाजी, यात्रियों में मचा हड़कंप

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। जौनपुर से रायबरेली जा रही इंटरसिटी ट्रेन पर बुधवार को कुछ अराजक तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाजी से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना बरसठी थाना क्षेत्र के कटवार और सरसरा हाल्ट के बीच की बताई जा रही है। पत्थरबाजी में ट्रेन के कई डिब्बों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और कुछ यात्रियों को चोटें भी आई हैं।

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर रेल पुलिस सक्रिय हो गई है।

 

चेन पुलिंग कर रुकी ट्रेन, फिर हुआ हमला आरपीएफ प्रभारी जंघई प्रवीण कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही इंटरसिटी एक्सप्रेस कटवार हाल्ट के पास पहुंची, तभी किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। ट्रेन के रुकते ही पास में छिपे करीब आधा दर्जन युवक अचानक ट्रेन पर अंधाधुंध पत्थर फेंकने लगे। इस हमले से कोच में बैठे यात्री दहशत में आ गए और कोच के अंदर आड़ लेकर जान बचाने की कोशिश करने लगे।

 

इस दौरान कुछ यात्रियों को पत्थर लगने से मामूली चोटें भी आईं, हालांकि उनकी पहचान नहीं हो सकी है। ट्रेन के कई खिड़कियों के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए।

 

आरपीएफ कर रही पत्थरबाजों की पहचान प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर हमलावरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही एफआईआर दर्ज कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी