जौनपुर में बेलगाम अपराध, रंजिश में युवक की बेरहमी से पिटाई

नकाबपोश दबंगों ने की सुनियोजित वारदात, वीडियो वायरल होने पर पुलिस पर उठे सवाल

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जिले में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर थाना क्षेत्र से लगातार मारपीट, धमकी और दबंगई की घटनाएं सामने आ रही हैं। अपराधियों में कानून का भय खत्म होता दिख रहा है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद मनबढ़ों पर शिकंजा कसना चुनौती बनता जा रहा है।

 

ताजा मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के चक्के टेनूकटरा ईंट भट्ठे के पास का है, जहां रंजिश के चलते एक युवक की नकाबपोश दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

वीडियो में युवक को बुरी तरह पीटा जाता दिखाई दे रहा है, वहीं मारपीट के दौरान राहगीर भी खौफजदा नजर आए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और आरोपी अब तक फरार बताए जा रहे हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में आए दिन ऐसे ही घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायतों पर त्वरित संज्ञान जरूर लिया जाता है, लेकिन अपराधियों में पुलिस का खौफ नदारद है।

 

पुलिस विभाग के सूत्रों का मानना है कि कड़े कदम उठाने पर पुलिसकर्मियों को खुद जांच का सामना करना पड़ता है, जिस कारण अब अपराधियों के प्रति सख्ती कम हो गई है। पहले जहां मनबढ़ों को पुलिस सख्ती से जवाब देती थी, आज वही पुलिस अपराधियों के सामने नरमी बरतने को मजबूर है।

 

पुलिस प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा