
कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक करनें आई महिला का गायब पर्स बरामद
चौबेपुर (वाराणसी) कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक करनें आई महिला का गायब हुआ पर्स पुलिस ने बरामद कर लिया। महिला माया सिंह पत्नी स्व. ओमप्रकाश सिंह कप्तानगंज कुशीनगर की निवासी हैं। जब महिला मंदिर में जलाभिषेक कर रही थी, उसी समय उनका पर्स कहीं खो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। कैथी चौकी प्रभारी अनिल यादव ने महिला की सूचना पर सी.सी.टीवी फुटेज कैमरे के माध्यम से पर्स बरामद कर लिया गया। जिसमें 2500/-रूपये नकद, बैंक पासबुक,चेक, आधार कार्ड, पैन कार्ड थे। महिला को वापस दे दिया गया। वहीं महिला नें स्थानीय पुलिस की जमकर सराहना किया।