खुटहन में मामूली बात पर कुल्हाड़ी से हमला, युवक की मौत

तीन हमलावरों ने घेरकर किया निर्मम वार, जिला अस्पताल में तोड़ा दम

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा मोड़ के पास शनिवार शाम मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। बाइक से बाजार जा रहे युवक पर तीन लोगों ने कुल्हाड़ी और गड़ासी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

 

शेखपुरा सुतौली गांव निवासी जयनाथ का 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार अपने छोटे भाई के साथ मोटरसाइकिल से खुटहन बाजार डीजल लेने गया था। रास्ते में तिघरा मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े तीन लोगों पर बाइक से चलते वक्त पानी का छींटा पड़ गया। इसी बात से नाराज तीनों युवकों ने पहले गाली-गलौज की, लेकिन संतोष वहां से बिना कुछ कहे निकल गया।

 

डीजल लेकर जब संतोष वापस लौट रहा था, तभी तीनों आरोपियों ने घेरकर उस पर कुल्हाड़ी और गड़ासी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

 

घटना की सूचना पाकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि संतोष खून से लथपथ हालत में सड़क पर तड़प रहा था। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन नामजद हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। खुटहन थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

इस निर्मम हत्या से गांव और क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा