सराय वैद्य की जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, पानी व कीचड़ से हाल बेहाल

सराय वैद्य की जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, पानी व कीचड़ से हाल बेहाल

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। बरसठी ब्लॉक के मानिकपुर ग्राम सभा अंतर्गत सराय वैद्य गांव की हालात बद से बदतर होती जा रही है। जरौना-बारीगांव मार्ग पर जिला पंचायत द्वारा निर्मित यू-आकार की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। सड़क पर गांव का गोबर, कचरा और कीचड़ जमा है, जिससे ग्रामीण नरक जैसी स्थिति में जीवन यापन को मजबूर हैं।

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह जलजमाव है, नाली की व्यवस्था न होने से गंदा पानी रास्ते पर ही बहता रहता है। सैकड़ों घरों में रहने वालों को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। हालात यह हैं कि न तो कोई वाहन सुचारू रूप से गुजर सकता है और न ही पैदल चलना आसान है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि यह वही रास्ता है जिससे कुछ दिन पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल पाठक, माननीय धनंजय सिंह ‘प्रिन्सू’ और कई गणमान्य व्यक्ति गुजर चुके हैं, लेकिन गांव की स्थिति पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

 

ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी जौनपुर से मांग की है कि सराय वैद्य की सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और साथ ही नाली का निर्माण भी कराया जाए, ताकि बरसात में पानी की निकासी सुनिश्चित हो सके।

 

जनता का आरोप है कि बरसठी व मछलीशहर ब्लॉक की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हैं, लेकिन जिला पंचायत द्वारा कोई ठोस पहल अब तक नहीं की गई है। जनता ने चेताया कि अगर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम