संविधान विरोधी आचरण बर्दाश्त नहीं: किसान न्याय मोर्चा

सरकार पर लगाए वोटर अधिकार छीनने के आरोप, मुगलसराय में होगा लोकतंत्र रक्षक सेनानी का सम्मान

 

चंदौली। उत्तर प्रदेश किसान न्याय मोर्चा की एक अहम बैठक रविवार को स्थानीय कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शमीम अहमद मिल्की ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रसाद ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार चुनाव आयोग के माध्यम से जनता के मताधिकार को बाधित करने का प्रयास कर रही है, जो पूरी तरह संविधान विरोधी है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान में यह स्पष्ट है कि भारत में जन्म लेने वाला हर व्यक्ति भारत का नागरिक माना जाएगा। इसके बावजूद मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए तरह-तरह के कागजात और प्रमाणपत्रों की मांग की जा रही है, जो मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

 

महेंद्र प्रसाद ने कहा कि जो लोग संविधान में आस्था रखते हैं, उन्हें इस तरह की कार्यवाही के विरुद्ध एकजुट होकर विरोध करना चाहिए, ताकि देश के लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा हो सके।

 

बैठक में आगामी 15 जुलाई, मंगलवार को दोपहर 2 बजे मुगलसराय रिक्शा स्टैंड पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी व वरिष्ठ समाजवादी नेता हरबंस सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्वक मनाने का भी निर्णय लिया गया।

 

बैठक में इंद्रजीत शर्मा, प्रोफेसर शिवराम सिंह चौहान, कयामुद्दीन अंसारी, दाताराम बिना, गार्गी सिंह पटेल, सियाराम तिवारी, सुरेंद्र चौरसिया, बाबूलाल यादव, अंजू चौहान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णकांत यादव ने की। मोर्चा पदाधिकारियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता से जागरूक और संगठित रहने की अपील की।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंगल में भालू के हमले से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    जयमोहनी रेंज के जंगल में लकड़ी लेने गया था युवक, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव   SHREE 7NEWS, नौगढ़ (चंदौली)। थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी राजू वनवासी (28) की…

    आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    आर्थिक युवा बिंद महासभा ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी की उठाई मांग   SHREE 7NEWS, चंदौली। आजाद बिंद हत्याकांड को लेकर आर्थिक युवा बिंद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास