पटवा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की डिप्टी सीएम से मुलाकात, उत्पीड़न रोकने और सहायता की रखी मांग

पटवा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की डिप्टी सीएम से मुलाकात, उत्पीड़न रोकने और सहायता की रखी मांग

 

चंदौली। अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा के नेतृत्व में लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रतापगढ़ में हुई एक दर्दनाक घटना व महाराष्ट्र में हो रहे समाज के उत्पीड़न को लेकर ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की।

 

प्रतिनिधिमंडल ने प्रतापगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मां, बेटा और पत्नी की मौत की घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा को लेकर पटवा समाज के साथ हो रहे भेदभाव और उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने की बात भी रखी।

 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव मौर्य और मंत्री अनिल राजभर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पटवा समाज की हर उचित मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा ने कहा कि पटवा समाज देशभर में सनातन परंपराओं को निभाने में अग्रणी भूमिका निभाता है और हर शुभ कार्य में समाज का योगदान रहता है। इसके बावजूद समाज के लोगों को कई बार उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी, विजय बहादुर पटवा, अरविंद पटवा, डॉ. विद्यासागर ईश्वर चंद पटवा, ओमजी पटवा, केपी पटवा, रवि पटवा, अनिल पटवा, अमित, सोनू, शिवम, विनायक, आलोक, अमन, ए.के. वर्मा, जे.पी., रत्नेश समेत कई अन्य समाज के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा