शिवभक्तों को बांटा गया शरबत, लस्सी और मिष्ठान, सेवा में जुटे रहे यादव बंधु

शिवभक्तों को बांटा गया शरबत, लस्सी और मिष्ठान, सेवा में जुटे रहे यादव बंधु

वाराणसी। सावन मास के प्रथम सोमवार को काशी नगरी शिवमय हो उठी। बाबा विश्वनाथ के दरबार में जलाभिषेक को उमड़े कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपने-अपने स्तर से योगदान दिया।

इसी क्रम में समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव एवं हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच शरबत, लस्सी एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में प्रयागराज से आए संदीप यादव, श्रीप्रकाश यादव, महेश यादव, सम्मी यादव व पंकज यादव सहित अनेक युवाओं ने सहभागिता निभाई।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच आयोजन स्थल पर दूर-दराज से आए हजारों शिवभक्तों का स्वागत गर्मजोशी से किया गया। आयोजनकर्ताओं ने इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि राम, रहीम और शिव सभी मानवता के प्रतीक हैं। सेवा, सहभाव और समर्पण ही समाजवादी विचारधारा की पहचान है।

श्रद्धालुओं ने इस सेवा भावना की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार जताया। सावन के पहले सोमवार पर काशी की यह सेवा परंपरा एक बार फिर मिसाल बनकर सामने आई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन