छितौना बना पुलिस छावनी, राजपूत महासभा की चेतावनी के बाद प्रशासन सतर्क

बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित, अधिकारियों ने संभाली कमान

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। छितौना गांव प्रकरण को लेकर राजपूत महासभा द्वारा दी गई चेतावनी के बाद सोमवार को प्रशासन ने पूरी तरह सख्त रुख अपनाते हुए गांव को चारों ओर से सील कर दिया। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मौके पर पहुंचकर कमान संभाली।

गांव की सीमा से लेकर संदहा चौराहे तक भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी, एडीसीपी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी सुबह से ही मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि गांव में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के मद्देनजर पुलिस की साइबर सेल को भी सतर्क किया गया है।

उधर, राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह, संरक्षक मुन्ना सिंह समेत कई पदाधिकारियों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। वहीं, संभावित धरने को देखते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और सुभासपा महासचिव अरविंद राजभर के आवासों पर भी अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

धरने के दौरान दशाश्वमेध के एसीपी अतुल अंजन त्रिपाठी की वर्दी का बैज टूटने की घटना के बाद पुलिस ने सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाकर एनएच-29 को खाली कराया। पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) शिवहरि मीणा ने बताया कि घटनाक्रम की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है, जिसमें वे स्वयं और चार अन्य आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोग गांव की ओर कूच कर रहे थे, जिन्हें समझाकर वापस भेजा गया। फिलहाल गांव सहित आसपास के क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास