रोटरी नॉर्थ का ‘हरित काशी’ अभियान जारी, 1000 पौधे वितरित

विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

वाराणसी। रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ द्वारा काशी को हरित बनाने की दिशा में चलाया जा रहा “हरित काशी” अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में क्लब अध्यक्ष रुचि भार्गव के नेतृत्व में मंगलवार को सनबीम स्कूल वरुणा परिसर में 1000 पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जापान से आई छात्रा कीटो को पौधा भेंट कर की गई, जो विभिन्न देशों की सांस्कृतिक विनिमय योजना के अंतर्गत वाराणसी आई हैं। इसके उपरांत स्कूल के विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए और उन्हें न सिर्फ पौधे लगाने बल्कि उसकी देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी भी दी गई।

प्रत्येक छात्र को तीन-तीन महीने के अंतराल पर पौधों के साथ अपनी फोटो क्लब की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा गया, जिसके आधार पर उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य डॉ. अनुपमा मिश्रा, समन्वयक गौतम मिश्रा सहित शिक्षकगण और क्लब के सदस्य एन.एन. दुबे, राजेश भार्गव, सचिव शुभश्री जायसवाल, राकेश रस्तोगी, डॉ. डॉली श्रीवास्तव, डॉ. राकेश मोहन, शैलेन्द्र श्रीवास्तव व वर्षा श्रीवास्तव मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने ‘हरित काशी’ को समर्पित हरित रंग की टी-शर्ट पहनकर अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

क्लब का उद्देश्य न केवल पौधरोपण करना है, बल्कि उन पौधों की दीर्घकालीन सुरक्षा सुनिश्चित कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाना है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा