बारिश से बंधवा-भटहर मार्ग पर जलजमाव, स्कूली बच्चों और राहगीरों को हो रही परेशानी

बारिश से बंधवा-भटहर मार्ग पर जलजमाव, स्कूली बच्चों और राहगीरों को हो रही परेशानी

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

मछलीशहर (जौनपुर)। विकास खंड मछलीशहर के ग्राम पंचायत रामगढ़ स्थित बंधवा बाजार के पास प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर आए दिन जलजमाव की समस्या बनी रहती है। गुरुवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण सड़क पर तालाब जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर लगाए गए कट स्टोन मुख्य मार्ग से नीचे धंस गए हैं, जिससे बारिश का पानी रुक जाता है। साथ ही नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण जल निकासी नहीं हो पाती और पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है।

 

बताया गया कि इसी मार्ग से गंगादीन-रामकुमार इंटर कॉलेज, कंचन बालिका इंटर कॉलेज, ऑक्सफोर्ड टाउन इंग्लिश स्कूल और कम्पोजिट विद्यालय रामगढ़ के सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। जलजमाव के चलते स्कूली बच्चे साइकिल से फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट लगने की भी आशंका बनी रहती है।

 

स्थानीय राहगीरों और बाजार आने-जाने वालों को भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम