मिट्टी की दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में मचा कोहराम

मिट्टी की दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में मचा कोहराम

चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत भटौली गांव में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना में मिट्टी की दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी संतोष कुमार गौतम के दो बेटे — आदित्य कुमार गौतम (17 वर्ष) और अंकित कुमार गौतम (16 वर्ष) बुधवार सुबह किसी किसान के खेत में धान की रोपाई के लिए पौधा लेकर बाइक से जा रहे थे। रास्ते में अचानक दिलीप कुमार पुत्र तेजू राम के कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई और दोनों भाई मलबे में दब गए।

दीवार गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे दोनों किशोरों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी विजय प्रताप सिंह व एसओ योगेन्द्र प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक भाइयों के पिता संतोष कुमार के कुल चार पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। दोनों मृतक भाई पढ़ाई के साथ-साथ मजदूरी कर परिवार की मदद करते थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। शासन के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत निधि से तत्काल ₹8 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अस्थायी व जर्जर मकानों की सूची बनाकर सुरक्षा के उचित उपाय करने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा