कैथी में राजकीय होमियोपैथी अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, भूमि चिन्हित

कैथी में राजकीय होमियोपैथी अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, भूमि चिन्हित

चौबेपुर (वाराणसी)। छह वर्षों से भवन की अनुपलब्धता के चलते अस्थायी रूप से संचालित हो रहे राजकीय होमियोपैथी चिकित्सालय कैथी के स्थायी भवन निर्माण का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। बुधवार को राजस्व विभाग, होमियोपैथी विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने ग्रामवासियों की उपस्थिति में विवादित भूमि का समाधान कर उसे चिन्हित किया।

 

गौरतलब है कि यह अस्पताल लगभग 50 वर्ष पूर्व कैथी गांव में स्थापित हुआ था। कई वर्षों तक इसका संचालन किराए के भवन में होता रहा, लेकिन भवन न होने के कारण पिछले 6 वर्षों से यह चिकित्सालय चंद्रावती गांव के पंचायत भवन से संचालित हो रहा था। इससे कैथी सहित आसपास के ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

 

वर्ष 2023 में तत्कालीन जिलाधिकारी राज लिंगम द्वारा कैथी गांव में स्थित आबादी की एक भूमि को चिन्हित कर उसे विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया था। लेकिन भूमि के वास्तविक हस्तांतरण में विलंब तथा कुछ अस्थायी अवैध कब्जों के कारण भवन निर्माण शुरू नहीं हो सका।

 

अब अधिकारियों की सक्रियता से भूमि विवाद का निस्तारण कर निर्माण कार्यदायी संस्था को तत्काल भवन निर्माण शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। चिकित्सालय की गांव में वापसी की खबर से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने शासन व प्रशासन के प्रति आभार जताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस