बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुलिस आयुक्त ने लिया जायज़ा, राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर दिए निर्देश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुलिस आयुक्त ने लिया जायज़ा, राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर दिए निर्देश

वाराणसी। बाढ़ की आशंका को देखते हुए पुलिस आयुक्त वाराणसी श्री अशोक मुथा जैन व जिलाधिकारी श्री एस. राजलिंगम ने मंगलवार को संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नौका से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरुणा और गंगा नदी के किनारे स्थित संवेदनशील घाटों और बस्तियों—राजघाट, रविदास घाट, अस्सी घाट, ललिता घाट, हरिश्चंद्र घाट, आदिकेशव घाट आदि का दौरा किया गया।

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूर्णतः तैयार है।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और किसी प्रकार की अफवाहों से बचें।

दिए गए मुख्य निर्देश: प्रत्येक थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी टीमों की तैनाती की गई है।

जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।

संवेदनशील घाटों और बस्तियों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बोट पेट्रोलिंग, माइकिंग, और पब्लिक अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।

NDRF और PAC की टीमें भी सक्रिय रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं।

पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 24×7 निगरानी रखी जाए और किसी भी स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया दी जाए।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) श्री दशविंद्र सिंह, पुलिस उपायुक्त श्री गौरव बी, सहायक आयुक्त, राजस्व विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि नागरिकों को डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सजग रहना जरूरी है। आपात स्थिति में 112 डायल कर संपर्क किया जा सकता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा