डीएम-एसपी ने किया लतीफशाह बांध का निरीक्षण, बाढ़ की आशंका को लेकर दिए निर्देश

डीएम-एसपी ने किया लतीफशाह बांध का निरीक्षण, बाढ़ की आशंका को लेकर दिए निर्देश

चकिया। लतीफशाह डैम से पानी के ओवरफ्लो होकर कर्मनाशा नदी में गिरने के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहनगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बांध का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

गौरतलब है कि गुरुवार की रात सोनभद्र जिले के नगवां व नौगढ़ बांध से मुसाखांड़ बांध में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया, जिससे बांध की जलधारण क्षमता अधिक हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से सभी फाटकों को खोल दिया गया। परिणामस्वरूप मुसाखांड़ बांध से छोड़ा गया पानी लतीफशाह डैम के जरिए ओवरफ्लो होकर कर्मनाशा नदी में गिरने लगा।

 

शुक्रवार सुबह से डैम के ऊपर से करीब 5 फीट ऊंचाई तक पानी कर्मनाशा नदी में बह रहा है। स्थिति का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया कि मुसाखांड़ बांध से इस समय लगभग 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यदि यह मात्रा 40 हजार क्यूसेक तक पहुंची, तो शहाबगंज, चकिया और नरवन क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों में पहले से ही प्रशासनिक टीमें भेजी जा रही हैं। वहां नाव, राहत सामग्री और आपात संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से बांध क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। सैलानियों को बांध से सुरक्षित दूरी पर रहकर ही दृश्यावलोकन की अनुमति दी गई है। फिलहाल दो उपनिरीक्षक और पीआरडी के जवान बांध स्थल पर तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान कोतवाल अर्जुन सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा