गोमती नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

परिवार में मचा कोहराम, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

 

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी 20 वर्षीय युवक अतुल कुमार पुत्र रामसूरत कुमार का शव शुक्रवार को गोमती नदी में बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

 

जानकारी के अनुसार, अतुल कुमार गुरुवार की सुबह घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं लगा, तो पिता रामसूरत कुमार ने केराकत कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी।

 

शुक्रवार दोपहर उदयचंदपुर गांव के समीप एक नाविक ने गोमती नदी में तैरता हुआ शव देखा, जिसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अतुल कुमार के रूप में की।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

सीओ केराकत अजीत रजक ने बताया कि मामला संज्ञान में है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मृतक अतुल कुमार अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी असामयिक मृत्यु से गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर बेहाल हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र