बारिश के साथ ही गुल हो जाती है बिजली, उमस और मच्छरों से रातभर जूझती है जनता

बारिश के साथ ही गुल हो जाती है बिजली, उमस और मच्छरों से रातभर जूझती है जनता

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय 

बरसठी (जौनपुर)। हल्की बारिश हो या आसमान में काले बादल और बिजली की चमक दिखे नहीं कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। बारिश के मौसम में जब लोगों को बिजली की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, तब विद्युत विभाग की लापरवाही उन्हें अंधेरे में झोंक देती है।

 

बीते कुछ दिनों से बारिश की हल्की बूंदों के साथ ही बिजली कटौती का सिलसिला लगातार बना हुआ है। उमस भरी गर्मी, मच्छरों का आतंक और जहरीले जीव-जंतुओं के डर के बीच लोग रातभर बेहाल रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दिन तो किसी तरह कट जाता है लेकिन रात में बच्चों और बुजुर्गों के लिए हालात बेहद तकलीफदेह हो जाते हैं।

 

स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर बार बिजली कटने पर पावर हाउस कर्मियों से संपर्क किया जाता है, लेकिन वहां से जवाब मिलता है कि “मेन सप्लाई बाधित है, हम कुछ नहीं कर सकते।” इस तरह समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा।

 

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बिल तो समय से वसूला जाता है, लेकिन सुविधाएं शून्य हैं। लोगों ने कई बार प्रदर्शन भी किया, लेकिन अब तक न तो जनप्रतिनिधियों ने कोई संज्ञान लिया और न ही विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों ने इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान दिया।

 

बिजली कटौती की इस गंभीर समस्या से पूरा क्षेत्र त्रस्त है, लेकिन समाधान अभी तक अधर में लटका है। लोगों ने मांग की है कि बारिश के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और स्थानीय आपूर्ति केंद्रों को पर्याप्त संसाधन दिए जाएं ताकि मेन लाइन बाधित होने की स्थिति में भी वैकल्पिक प्रबंध हो सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा