नियारडीह में ब्राह्मण समाज की बैठक, परशुराम सेवा समिति गठन पर हुई चर्चा

एकता और सामाजिक सहभागिता पर दिया गया जोर, अगली बैठक बबलू चौबे के आवास पर

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चोलापुर (वाराणसी)। अजगरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नियारडीह गांव में रविवार को ब्राह्मण समाज की एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पूर्व प्रधान अनिल चौबे के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें अखिल भारतीय परशुराम सेवा समिति के गठन को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने समाज में एकता, समरसता और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूती देने पर जोर दिया। इस दौरान अरुण पांडे ने कहा कि ब्राह्मणों को वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप संगठित होना होगा। उन्होंने आपसी सहयोग को सामाजिक मजबूती की नींव बताया।

पूर्व ग्राम प्रधान अनिल चौबे ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में अब यह आवश्यक हो गया है कि ब्राह्मण समाज के लोग एक साझा मंच पर एकत्र हों, जिससे समाज के सभी वर्गों में समन्वय और सहभागिता बनी रहे।

सामाजिक कार्यकर्ता रविकांत पांडे ने गांव में भगवान परशुराम मंदिर की स्थापना की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंदिर समाज की आस्था और एकजुटता का केंद्र बन सकता है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समिति के गठन और संगठनात्मक ढांचे को लेकर अगली बैठक बबलू चौबे के आवास पर आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

बैठक में सुधाकर पांडे, राजेश चौबे, मनोज मिश्रा, गौरी शंकर चौबे, रविंद्र मिश्रा, भुवनेश्वर तिवारी, शिव प्रसाद पांडे, ध्रुवराज, रविश दुबे, सुदामा तिवारी, असीम चौबे सहित दर्जनों ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। सभी ने समिति के गठन को समय की आवश्यकता बताया और सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा