भोजपुरी समाज की भव्य पदयात्रा, बाबा विश्वनाथ को अर्पित किया जल राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र भी हुए

राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र भी हुएशामिल, शंकराचार्य चौक पर हुआ मंगलगान

वाराणसी । सावन के पावन अवसर पर रविवार को भोजपुरी समाज की ओर से बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक हेतु भव्य पदयात्रा निकाली गई। लंका चौराहा स्थित मालवीय प्रतिमा से प्रारंभ हुई इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा की अगुवाई भोजपुरी समाज के अध्यक्ष सोमनाथ ओझा ने की, जबकि संचालन महामंत्री अशोक पांडेय एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय दुबे ने किया।

यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ बतौर मुख्य अतिथि सहभागी रहे। पदयात्रा लंका से निकलकर रवींद्रपुरी, बाबा कीनाराम स्थल, शिवाला, सोनारपुर, मदनपुर, जांगमबाड़ी, गोडौलिया और बांसफाटक होते हुए बाबा दरबार पहुंची।

पदयात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। भोजपुरी समाज के महामंत्री शैलेश वर्मा व अरुण पांडेय द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।

विशेष आकर्षण महिला शाखा रही, जहां सैकड़ों महिलाएं अंकित जेटली के नेतृत्व में बाबा के दरबार पहुंचीं और जलाभिषेक के साथ मंगल गीत प्रस्तुत किए। इसके पश्चात शंकराचार्य चौक पर सभी पदाधिकारी एवं श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ हिंदू राष्ट्र की स्थापना की कामना की।

शिवपूजन शास्त्री ने सावन माह की महत्ता पर प्रकाश डाला और उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

पदयात्रा में प्रमुख रूप से हरेंद्र राय, शैलेश वर्मा, अरुण पांडेय, संजय दुबे, संतोष सैनी, शंभू साहनी, संजय भारती सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा